वजन कंट्रोल करने का बढ़िया विकल्प है ये डाइट प्लान

वजन कंट्रोल करने का बढ़िया विकल्प है ये डाइट प्लान

सेहतराग टीम

आज के समय में वजन की समस्या से अधिकतर लोग परेशान हैं। ऐसे में लोग ये सोचते हैं कि कैसे अपने वजन पर कंट्रोल पाया जाए। आपको बता दें कि कई लोग वजन कम करने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाते हैं। उसके बावजूद भी उनके शरीर पर कोई फर्क नहीं पड़ता। वहीं वजन ज्यादा होने की वजह से लोगों को कई अन्य तरह की परेशानियां भी होने लगती हैं। ऐसी स्थिति में वजन को कंट्रोल करना बेहत जरूरी है।

पढ़ें- करिए इंटरमिटेंट फास्टिंग, भरपेट खाना भी खाएं और वजन भी घटाएं

विशेषज्ञों की मानें तो बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए सबसे पहले संतुलन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। एक बार वजन संतुलित हो जाए, तो फिर वजन कंट्रोल करना आसान हो जाता है। इसके लिए सबसे जरूरी बात ये है कि जितनी कैलोरीज आप ले रहे हैं उतनी ही बर्न भी करनी चाहिए।

अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, तो कुकुंबर डाइट आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। कई शोध में ऐसा खुलासा हो चुका है कि Cucumber Diet Plan बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में कारगर है। इसे फॉलो करने से इंस्टेंट वजन कम करने में मदद मिलती है। आज हम आपको बताएंगे कि कुकुंबर डाइट क्या होता है और ये वजन को कम करने में  कैसे मदद करता है।

चंद दिनों में 7 किलो वजन कम कर सकता है कुकुंबर डाइट

Cucumber Diet Plan में दावा किया जाता है कि मोटापे से पीड़ित व्यक्ति महज 7 से 14 दिनों में 7 किलो वजन कम कर सकता है। इस डाइट में खीरा सबसे जरूरी  होता है। इसके साथ फल, सब्जियां और प्रोटीन युक्त चीजें जैसे अंडे, चिकन, मछली खाने की सलाह दी जाती है। हालांकि, डाइट के लिए कोई स्टैंडर्ड चार्ट नहीं बना है कि आपको क्या खाना है क्या नहीं खाना है, लेकिन डाइट में खीरा होना जरूरी है।

इस डाइट प्लॉन के मुताबिक भूख लगने पर खीरा का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना फायदेमंद होता है। डाइट चार्ट के अनुसार, खीरे में कलौरीज बहुत कम होती है। इससे वेट गेन यानी वजन बढ़ने का खतरा कम हो जाता है। साथ ही इसमें फाइबर पाया जाता है जो भूख को कम करता है, जिससे बार-बार खाने की आदत से भी छुटकारा मिलता है और खाना देर से पचता है। इसके अलावा, खीरे में प्रोटीन बहुत कम होता है। इसके लिए खीरे के साथ प्रोटीन युक्त चीजें जरूर खानी चाहिए।

कैसे कम करता है वजन

खीरे में कैलोरीज बहुत कम होती है। इसके सेवन से कैलोरीज गेन नहीं होती है और 7 दिनों तक लगातर डाइट को फॉलो करने से इंस्टेंट कैलोरीज बर्न होती है। इसके लिए यह डाइट प्लान बहुत कम समय में वजन घटाने में सहायक होता है। अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं, तो खीरे का सेवन अधिक से अधिक सेवन करें। इस डाइट में रोजाना 800 कैलोरी लेने की सलाह दी जाती है। इसके लिए Cucumber Diet Plan फॉलो करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

इसे भी पढ़ें-

इन चीजों को खाने के तुरंत बाद नहीं पीना चाहिए पानी, हो सकते हैं ये बड़े नुकसान

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।